Begusarai News बेगूसराय में एक सुई लगाते ही बुजुर्ग की हो गयी मौत, ग्रामीण चिकित्सक फरार
Begusarai News बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव में 60 वर्षीय सुन सुन पासवान की शुक्रवार को मौत हो गई। उनके बेटे ने इलाज के लिए ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया था। चिकित्सक और कंपाउंडर के लापरवाही के कारण बुजुर्ग की मौत हुई, जिससे परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Begusarai News बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव में शुक्रवार को प्रचंड गर्मी में 60 वर्षीय सुन सुन पासवान पेट में गैस की समस्या से परेशान थे। दर्द से कराह रहे बुजुर्ग का पुत्र वीरेंद्र पासवान इलाज कराने के लिए गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गया।
घटना का विवरण
उस क्लीनिक में कंपाउंडर के द्वारा बुजुर्ग के दोनों हाथ के नस में एक-एक सुई लगाई गई। सुई लगाते ही उनका एक हाथ तेजी से फूलने लगा। उसके बाद कंपाउंडर यह कहकर निकल गया की 10 मिनट में हम आ रहे हैं एक दवाई लेकर।उधर चिकित्सक भी 10 मिनट की बात कह कर के क्लीनिक से निकल गए। इसके बाद बुजुर्ग की बेचैनी बढ़ने लगी। थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई।
परिवार का हंगामा
इस दौरान मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब 2 घंटे बाद चिकित्सक आए।मृतक के परिजनों ने क्लीनिक में हंगामा करते हुए घटना की जानकारी बरौनी थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा - बुझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस की कार्रवाई
उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजना चाहा। लेकिन परिजन रात भर शव के साथ क्लिनिक पर ही जमे रहे। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
अधिक जानकारियाँ
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


