Begusarai News: बेगूसराय में कुआं में गिरकर डूबने से दिव्यांग युवती की मौत
Begusarai News: बेगूसराय के कुंभी गांव में राजवती कुमारी, जो दिव्यांग थीं, कुएं में गिरने से 26 साल की उम्र में मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को हुई जब वह सुबह उठकर कुएं के पास बैठी थीं। उनके चाचा ने बताया कि शादी के बाद प्रताड़ित होकर वह मायके लौट आई थीं। पुलिस जांच कर रही है।

Begusarai News: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में शुक्रवार की सुबह कुआं में गिरने से 26 वर्षीय राजवती कुमारी की डूबने से मौत हो गई। वह एक हाथ से दिव्यांग थी। वह विष्णुदेव सहनी की पुत्री थी। मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के चाचा वकील सहनी ने बताया कि वह सोकर उठी तो कुंआ पर बैठने गयी। कुं आ पर पर थोड़ी देर बैठी रही। इसी बीच वह कुंआ में गिर गयी। इससे उनकी मौत हो गयी। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। लेकिन पति के द्वारा प्रताड़ित किये जाने बके बाद उन्हें अपना हाथ कटाना पड़ा।दिव्यांग
होते ही पति ने कानूनी रूप से छोड़ दिया। उसके बाद वह मायका कुंभी गांव में रहती थी। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


