Begusarai News: बेगूसराय में युवक ने गले में फंदा लगाकर दे दी जान
Begusarai News: गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में 23 वर्षीय मनीष कुमार ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष ई-रिक्शा चलाता था और रात में घर आया था। परिवार को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Begusarai News: गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में मंगलवार की रात 23 वर्षीय मनीष कुमार गले में रस्सी का फंदा लगाकर छत में लगा पंखा से झूल गया। इससे उनकी मौत हो गई। वह सुजानपुर गांव निवास दिनेश महतो का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया।
पुलिस की कार्रवाई
घर वालों की सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।परिवार और पड़ोसियों की जानकारी
पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार ने बताया कि मनीष ई -रिक्शा चलाता था। रात में ई -रिक्शा चला कर घर आया था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की अहले सुबह नहीं उठा तो किसी अनहोनी की आशंका हुई।हत्या का संदिग्ध विवरण
किवाड़ अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद जवाब नहीं आया तो किवाड़ खोलने का प्रयास हुआ। किवाड़ नहीं खुला तो व आवाज नहीं आने पर आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस में परिवार वालों के सामने किवाड़ को तोड़ अंदर दाखिल हुए तो देखा कि मनीष गले में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रेम प्रसंग से लेकर डांट फटकार के बाद खुदकुशी करने के बिंदु को दायरे में रख जांच शुरू कर दी हैं।सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


