Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Death of 18-Year-Old ITI Graduate in Bihar Police Investigates
आईटीआई के छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत

आईटीआई के छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत

संक्षेप:

बरौनी थाना क्षेत्र के तिलरथ लगौली गांव का मामलाछात्र तिलरथ लगौली गांव में शुक्रवार को अपने घर में मृत पाया गया। सवेरे नौ बजे तक सोकर नहीं उठने पर परिजन जब

Dec 05, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट, निज संवाददाता। आईटीआई पासआउट छात्र तिलरथ लगौली गांव में शुक्रवार को अपने घर में मृत पाया गया। सवेरे नौ बजे तक सोकर नहीं उठने पर परिजन जब जगाने के लिए गये तो बथौली पंचायत के तिलरथ लगौली निवासी सिंकंदर पासवान का 18 वर्षीय पुत्र धीरज मृत पाया गया। धीरज के मुंह व नाक से ब्लड निकला हुआ था। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के द्वारा घटना की सूचना बरौनी थाना पुलिस को दी गई। बरौनी थाना के अपर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह, अवर निरीक्षक साक्षी ने तिलरथ पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के पिता सिंकदर पासवान तथा ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कोई उसे मोबाइल से संपर्क कर कहीं बुलाया। शाम तक घर नहीं लौटने पर जब उसके नंबर पर संपर्क किया गया तो उसने लगौली चौक पर रहने की बात बतायी और देर शाम घर लौटा। घर में खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चला गया। देर रात वह व्हाटसअप मैसेज के बाद घर से थोड़ी देर के लिए बाहर गया और फिर वापस आकर सो गया। शुक्रवार की सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो लोग जगाने गये तो उसे मृत पाया। धीरज आईटीआई इलेक्टॉनिक का पासआउट था। परिजनों ने दोस्तों के द्वारा खाने में जहर देने की आशंका जतायी है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।