बहन को ससुराल पहचाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, तीन जख्मी
बुधवार को नावकोठी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के पास पीसीसी सड़क पर दो बाइकों की टक्कर में 22 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई। मुकेश अपनी बहन, बहनोई और दो वर्षीय बेटे को ससुराल ले जा रहा था। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

नावकोठी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप बुधवार को पीसीसी सड़क पर दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा समेत तीन जख्मी हो गये। मृतक 22 वर्षीय मुकेश कुमार बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर टोला निवासी मोहन सदा का पुत्र था। जबकि मृतक की बहन रीता देवी, रीता देवी का पति नीतीश सदा व उसका दो वर्षीय पुत्र जख़्मी हो गए. तीनों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश अपने गांव हेमनपुर टोला से बाइक से अपनी बहन रीता देवी, रीता देवी के पति नीतीश सदा व दो वर्षीय पुत्र को बाइक से लेकर नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव स्थित ससुराल पहचाने जा रहे थे। इसी दौरान नावकोठी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। मुकेश को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में मुकेश की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


