बेलगाम वाहनों के धक्के से दो युवकों की मौत

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

लीड पेज 3::::::: के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया फोटो नं.12, युवक की मौत की खबर सुनकर रोते-बिलखते परिजन। बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बेलगाम वाहनों के धक्के से...

बेलगाम वाहनों के धक्के से दो युवकों की मौत

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बेलगाम वाहनों के धक्के से दो युवकों की मौत हो गई। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में न्यू जाफरनगर के पास फोरलेन एनएच-31 पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद डाला। जबकि, खोदावंदपुर में अनियंत्रित टेम्पो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

घटना का विवरण

खोदावन्दपुर से निज प्रतिनिधि के मुताबिक अनियंत्रित टेम्पो के धक्के से जख्मी बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान रविवार की देर शाम मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान खोदावन्दपुर गांव निवासी नरेश महतो के 30 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। मालूम हो कि बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर खोदावन्दपुर पोखर के निकट रविवार को टेम्पो की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। परिजनों ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए जख्मी के बेहतर इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जवान बेटे के मौत की खबर सुनकर मृतक की मां पुनीता, पिता नरेश महतो, भाई-बहन ऋतुरंजन कुमार व नेहा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी परिजन परिवार के एक युवा की असामयिक मौत से शोक में डूबे हैं।

दुर्घटना के कारण

घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी समाजसेवी सुनील कुमार सहित अनेक लोगों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था। एक राहगीर को बचाने के दौरान ज्यों ही उसने ब्रेक लगाया, उसी समय अनियंत्रित टेम्पो ने उसे ठोकर मार दी। इस हादसे में उक्त बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। साहेबपुरकमाल से नि.सं. के अनुसार थाना क्षेत्र के न्यू जाफरनगर गांव के समीप फोरलेन एनएच-31 पर सोमवार की अहले सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद डाला। हादसे में मौके पर ही उक्त युवक की मौत हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर ट्रक में फंस गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उक्त युवक को ट्रक में फंसा देख स्थानीय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत से युवक के शव को ट्रक से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसकी पहचान की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार के अनुसार समाचार प्रेषण तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए अलग-अलग थानों व सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों में मृतक युवक का फोटो भेजा गया है। बताया कि ट्रक मालिक की भी पहचान की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक का चालक व उपचालक फरार हो गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेगूसराय में कितने युवकों की मौत हुई है?
बेगूसराय में दो युवकों की मौत हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।