बखरी व वीरपुर में हादसों में महिला व युवक की गई जान

Jan 02, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

लीड पेज 3:::::::बखरी-खगड़िया पथ पर वाहन से टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलटने से नीचे दबकर महिला की गई जान

बखरी व वीरपुर में हादसों में महिला व युवक की गई जान

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। वीरपुर व बखरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुईं अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। परिहारा थाना के मलकुआ गांव के समीप बखरी-खगड़िया पथ पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन व ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। जबकि, ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। इससे उस पर सवार एक महिला ई-रिक्शा के नीचे दब गयी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतका खगड़िया जिले के गंगौर थाना के बेला सिमरी गांव निवासी स्व. महेश महतो की 50 वर्षीया पत्नी बेचनी देवी थीं।

जबकि, इस घटना में उनके साथ आ रही उनकी दो बहुएं व पोती बाल-बाल बच गयी। बेचनी देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि वह अपनी पोती का इलाज कराने के लिए बखरी आ रही थी। उसके साथ बड़ी व मंझली बहू भी थी। ई-रिक्शा जैसे मलकुआ गांव के समीप पहुंचा कि सामने से रहा अज्ञात वाहन बगल से धक्का मारते हुए भाग निकला। अहले सुबह घना कोहरा के कारण वाहन दिखाई नहीं दे रहा था। घटना के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और बेचनी देवी ई-रिक्शा के नीचे दब गयी। इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ऑटो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव का रहने वाला था मृतक अपने ससुराल सरौंजा से एक कम्पनी में जा रहा था काम करने वीरपुर,निज संवाददाता। बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर फुलकारी चौक के पास शुक्रवार को सुबह सात बजे बाइक व ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार 43 वर्षीय मो.बलाल की मौत हो गई। वह डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी मो.रजी अहमद के पुत्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक व ऑटो की इतनी तेज टक्कर थी कि बाइक सवार के सिर व सीने में गहरी चोट आई और उसके शरीर से काफी खून बह गया। इससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। लोगों की सूचना पर वीरपुर थाने की 112 की टीम तुरंत वहां पहुंची और युवक को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया किंतु युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। परिजनों ने बताया कि मो.बलाल नव वर्ष पर अपने ससुराल सरौंजा गांव गए हुए थे। सुबह में बाइक से वह मजदूरी करने के लिए बरौनी रिफाइनरी के एलएनटी कंपनी के साइट पर जा रहे थे। तभी फुलकारी चौक के पास घने कुहासे के कारण वह हादसे का शिकार हो गए। मो. बलाल की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता व छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक व गन्ना मंत्री संजय पासवान व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो.अहसन ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने उचित मुआवजा दिलाने के लिए राज्य सरकार व एलएनटी कंपनी के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;