रेलवे गड्ढे में डुबने से दो युवकों की मौत, विरोध में एनएच जाम

Manoj Kumar Sahni हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

लाखो थाना क्षेत्र में अयोध्या बाड़ी रेलवे गुमटी के समीप बुधवार रात एक दुर्घटना में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में बम बम तांती और रौशन कुमार शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया।

रेलवे गड्ढे में डुबने से दो युवकों की मौत, विरोध में एनएच जाम

लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्या बाड़ी रेलवे गुमटी के समीप बुधवार की रात पानी से भरे रेलवे गड्ढे में डूबने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सूजा पंचायत का शांति नगर कोहवा टोल निवासी संजीत तांती का 24 वर्षीय पुत्र बम बम तांती था। दूसरा इसी टोले का स्व.लूझो तांती का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण

घटना के बाद गुस्साये लोगों ने दोनों शवों को उठाकर खातो पुर के समीप एन एच-31 पर रख विरोध प्रदर्शन किया। इससे एन एच के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग लग गयी। आक्रोशित लोग नगर निगम व जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि राज कुमार बेटी की शादी थी। उसी की बाराती को खातो पुर से रिसीव करने आ रहे थे कि एक वाहन ने बाइक सवार को चकमा दिया। इससे बाइक सीधे रेलवे गड्ढे में गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गयी। रौशन कुमार बुधवार को ही दूसरे प्रदेश से आया था।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

लाखो थाना अध्य्क्ष शुभम कुमार पांडेय जामस्थल पर पहुंच कर गुस्साये लोगों को समझा बुझा कर जाम तोड़ने का अनुरोध करते रहे लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। आक्रोशित लोग दोनों मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे। kareeb एक घंटा तक सड़क जाम रही। उसकेबाद में मु आवजा की राशि मिलने का आश्वासन मिलने के बाद लोग जाम को तोड़ दिया। उसके बाद वाहनों का परि चालन शुरू हो सका।

अधिक जानकारियों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन-कौन से युवक इस दुर्घटना में मरे?
इस दुर्घटना में बम बम तांती और रौशन कुमार की मौत हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।