ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान
ट्रैक्टर चालकों की मनमानी व लापरवाही से पहले भी जा चुकी है कई राहगीरों की जाननका मनोबल फोटो नं. 18, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव के समीप अवध-तिरहुत मुंगेर-रसीदपुर पथ पर हादसे में अधेड़...

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव के चकवारी ढाला के समीप अवध-तिरहुत मुंगेर-रसीदपुर पथ पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार अधेड़ मजदूर को रौंद डाला। हादसे में मौके पर ही उक्त मजदूर की मौत हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि उक्त अधेड़ ने हादसे के चंद मिनट बाद ही मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, चालक ट्रैक्टर सहित भाग निकला। मृतक की पहचान क्षेत्र के बहलोरिया गांव निवासी 55 वर्षीय दिनेश पासवान के रूप में की गयी। हादसे में मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षत-विक्षत शव देखकर चीत्कार कर उठे।
परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। साथ ही, ट्रैक्टर व चालक को चिह्नित करने को लेकर लोगों से पूछताछ की। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों की मनमानी, लापरवाही व तेज रफ्तार से आए दिन राहगीरों की मौत हो रही है। गुरुवार को मजदूर की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना था कि यह कोई पहली घटना नहीं है। ट्रैक्टर चालकों की मनमानी, बेपरवाही व तेज रफ्तार से पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। जब लोग ऐसे चालकों से इसकी शिकायत करते हैं तो चालक उनलोगों से ही उलझ जाते हैं। लोगों ने चालक की गिरफ्तारी व ट्रैक्टर को जब्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गलत दिशा में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ रहा है जिसका खामियाजा राहगीरों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




