ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान गई जान

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

पेज 3::::सड़क किनारे खड़े युवक को सामने से मारी ठोकर, उसके बाद रौंदते हुए वाहन समेत भाग निकला चालक

ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान गई जान

वीरपुर, निज संवाददाता। मुजफ्फरा गांव के पास रविवार की देर शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 32 वर्षीय नीरज कुमार सिंह को कुचल दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वह भवानंदपुर पंचायत के पबरा ढाब गांव निवासी स्व. उमेश प्रसाद सिंह का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर पबरा गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तट से उजला बालू लाद कर डीह गांव की ओर जा रहा था। तभी मुजफ्फरा गांव के पास सरैया तीनमुहानी के निकट सड़क किनारे खड़े नीरज सिंह को ठोकर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। ट्रैक्टर चालक भागने के प्रयास में उसे कुचलते हुए निकल गया। इससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा किन्तु अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस हादसे से नीरज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। गांव के लोग स्तब्ध थे। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक व मृतक का घर अगल-बगल ही है। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर के कुचलने से युवक का ब्रेन हैमरेज हो गया था और उसके शरीर के कई अंगों में गम्भीर चोट आई थी। इलाज के दौरान ही नीरज ने बताया था कि ट्रैक्टर उसके ही गांव का एक युवक चला रहा था।

हादसे की जांच

इधर, हादसे की सूचना पर वीरपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नीरज कुमार सिंह की उम्र कितनी थी?
नीरज कुमार सिंह 32 वर्ष के थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।