वाहन- बाइक की टक्कर में आये दो चचेरे भाई, एक की मौत तो दूसरा जख्मी

Manoj Kumar Sahni हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

मंझौल थाना क्षेत्र के बेलागाछी के समीप शनिवार की रात वाहन और बाइक के बीच टक्कर हुई। इसमें 23 वर्षीय कन्हैया कुमार की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कन्हैया पबड़ा गांव का निवासी था और अपने मित्र की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाहन- बाइक की टक्कर में आये दो चचेरे भाई, एक की मौत तो दूसरा जख्मी

मंझौल थाना क्षेत्र के बेलागाछी के समीप शनिवार की रात वाहन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक 23 वर्षीय कन्हैया कुमार था। वह पबड़ा गांव निवासी हीरालाल सहनी का पुत्र था। जबकि जख्मी युवक इस गांव का अमृतसर का पुत्र और रितिक सहनी है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया ।

परिवार का बुझ गाय इकलौता चिराग

मृतक के रिश्ते में बाबा रामचंद्र सहनी ने बताया कि दोनों रिश्ते में चचेरा भाई है। शनिवार की रात मंझौल से सामान खरीद कर बाइक से पबड़ा गांव आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे कन्हैया कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। पुलिस के द्वारा घटना की सूचना पर वे लोग मंझौल अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उसके बाद जख्मी का प्रा रंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया।जहां उनका इलाज चल रहा है।बाइक कन्हैया चला रहा था।कन्हैया परिवार का इकलौता पुत्र था। वह अपने मित्र की शादी में शामिल होने आया था। 13 मई को दूसरे मित्र की शादी के बाद काम करने दिल्ली जाता। लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल

राम चंद्र सहनी ने बताया कि कन्हैया परिवार का इकलौता चिराग था। हादसे में मौत के बाद परिवार का चिराग सदा के लिए बुझ गया। माता -पिता का रो रोकर बुरा हाल था। रविवार को जैसे ही शव पहुंचा कि उनके पार्थिव शरीर से अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सामान्य प्रश्न

कन्हैया कुमार की उम्र क्या थी?
कन्हैया कुमार 23 वर्ष का था।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।