अनियंत्रित ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार दंपती की मौत
प्रादेशिक व लीड :::::::: में गढ़पुरा-हसनपुर पथ पर बुधवार को मालीपुर में घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। फोटो नं.10, हादसे की जान

गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा थाना क्षेत्र में गढ़पुरा-हसनपुर पथ पर बुधवार को मालीपुर तारा टोला पेट्रोल पंप के निकट बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़ ड्राइवर और खलासी भाग निकला। सूचना पर पहुंची गढ़पुरा थाना पुलिस ने ट्रक के चक्का के नीचे दबे दंपती के शव को निकाला। पुलिस को आधार कार्ड से दोनों मृतक के नाम-पता की जानकारी मिली। मृतक दंपती की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर निवासी गजेंद्र नारायण सिंह के 37 वर्षीय पुत्र संकेश कुमार सिंह तथा पुत्रवधू 20 वर्षीया निशा कुमारी के रूप में की गयी है। दोनों बाइक से हसनपुर की ओर से आ रहे थे। इसी बीच मालीपुर तारा टोला पेट्रोल पंप के निकट हसनपुर की ओर जा रहे बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसे का विवरण
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक समेत पति-पत्नी ट्रक के चक्का से कुचल गए। पति के सिर में लगा हेलमेट और दोनों का सिर फट गया। घटना की सूचना पर आतापुर से बड़ी संख्या में आए परिजनों ने लगभग 1:30 बजे सड़क जाम कर आवागमन अवरूद्ध कर दिया। तीन घंटा बाद 4:30 बजे शव के उठने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इस बीच मृतक के परिजन पुलिस प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करते हुए ट्रक मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की बात पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक राम कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष राहुल कुमार लोगों को समझा बुझा रहे थे परन्तु मृतक के परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।
पुलिस की कार्रवाई
बाद में सरकारी योजना का लाभ दिलाने में मदद करने का आश्वासन देकर करीब 4:30 बजे शाम में शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने बेगूसराय भेज दिया। उसके बाद आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान तीन घंटे तक सड़क जाम से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। आतापुर के लोगों ने बताया कि संकेश कुमार सिंह किसी नेटवर्किंग कंपनी में काम करता था। एक-दो वर्ष पहले निशा से शादी हुई थी। किसी काम से दोनों पति-पत्नी कहीं जा रहे थे। इसी बीच इस घटना में दोनों की मौत हो गई। वहीं, ट्रक के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि इसी ट्रक से करीब आठ महीने पहले छौड़ाही थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई थी। रिपोर्टर:अग्निवेश वत्स
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


