अनियंत्रित कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत
पेज 3::::::::सड़क पर खड़ी दो गाड़ी को ठोकर मारने के बाद सेंट्रों कार सड़क किनारे पलटी सीआई थाना क्षेत्र में बीहट रतन चौक के निकट सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक अनियंत्रित कार एक साइकिल सवार को रौंदने...

बीहट, निज संवाददाता। एफसीआई थाना क्षेत्र में बीहट रतन चौक के निकट सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक अनियंत्रित कार एक साइकिल सवार को रौंदने के बाद सड़क किनारे खड़े दो वाहन में ठोकर मारने के पश्चात सड़क किनारे पलट गई।
घायलों की जानकारी
साइकिल सवार बीहट मंडलीवन निवासी शिव पासवान के 34 वर्षीय पुत्र रमेश पासवान की मौत इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में हो गई। जबकि, सेंट्रों कार में सवार जख्मी चालक अमित कुमार समेत दरभंगा के विपिन कुमार सिंह, त्रिवेणी देवी, अंशु सिंह, रीता देवी, सोनी देवी को इलाज के लिए बेगूसराय के ग्लोकल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार बीहट से जीरोमाइल की ओर जा रही थी। उक्त कार पहले साइकिल सवार को ठोकर मारने के बाद सड़क पर खड़े दो वाहनों से जा टकरायी। दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर स्थानीय होटल में खाना खा रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई
एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार तथा पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वहां पहुंचकर सभी जख्मी को इलाज के लिए बेगूसराय ले गये। गंभीर रूप से जख्मी बीहट के रमेश पासवान की मौत हो गई है जबकि अन्य जख्मी का इलाज बेगूसराय के ग्लोकल अस्पताल में चल रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


