कार से कुचलकर बाइक सवार मां- बेटे की गई जान, कोहराम
बिहार के बेगूसराय में एक महिला और उसके पांच माह के बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई। महिला अपने देवर के साथ बाइक से स्नातक परीक्षा देने जा रही थी, जब एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

अपने देवर के साथ बाइक से स्नातक की परीक्षा बेगूसराय देने जा रही थी महिला मं मंझौल व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया कोरिया चौक के समीप की घटना
दुर्घटना की जानकारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र मंझौल बोर्डर के एसएच-55 पर कोरिया चौक के समीप मंगलवार को स्वीफ्ट डिजायर ने बाइक सवार को सीधे कुचल दिया। इससे बाइक पर पीछे पर बैठी 25 वर्षीया सुमन कुमारी की मौत हो गयी। जबकि उसका पांच माह का पुत्र हिमांशु राज व देवर सौरव कुमार जख्मी हो गया। इलाज के लिए जाने के दौरान बच्चे की भी मौत हो गयी। मृतक चेरियाबरियारपुर गांव निवासी दिलीप कुमार की पत्नी थी। एक साथ मां-बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंझौल थाने की पुलिस ने दोनों शव को मंझौल अनुमंडल अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेगूसराय भेज दिया जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
महिला का परिचय
मृतका के परिजन अशोक कुमार ने बताया कि सुमन कुमारी आरसीएस कॉलेज की स्नातक की छात्रा था। वह अपने देवर के साथ बाइक से शहर स्थित एसके महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आ रही थी। वह अपने साथ पांच माह के बेटे को साथ ले रखी थी। सिउरी पुल से जैसे ही आगे कोरिया चौक के समीप पहुंचा कि विपरीत दिशा बेगूसराय की ओर से आ रही एक अनियंत्रित स्वीफ्ट डिजायर कार ने बाइक में सीधे ठोकर मार दी। इससे सुमन की मौत हो गयी। जबकि हिमांशु राज दूर फेंका गया। सौरव भी जख्मी हो गया। घटना की सूचना आसपास के लोग दौड़कर आये। उसके बाद तीनों को उठाकर इलाज के लिए मंझौल अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ले जाने के दौरान मां- बेटे की मौत हो गयी।
परिवार की स्थिति
मृतका का पति प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। सुमन कुमारी स्नातक करने के बाद सरकारी नौकरी करने की फिराक में थी ताकि परिवार को खुशहाल बनाया जा सके। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सके। इसलिए घर के काम के साथ-साथ वह पढाई भी करती थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि हादसे में मां- बेटे की मौत हो गयी है। चुंकि घटना के बाद जख्मियों को इलाज के लिए मंझौल लाया गया था जहां ले जाने के दौरान रास्ते में दोनों की मौत हो गयी। मंझौल व मुफस्सिल थाना क्षेत्र का यह बोर्डर एरिया पड़ता है। वरीय अधिकारी के आदेश के बाद सीमा क्षेत्र हल हो जाएगा।
दुखद अंत
पहला बसंत भी नहीं देख सका हिमांशु हादसे में मां के साथ पांच माह का मासूम हिमांशु राज की मौत से चेरियाबरियारपुर गांव में माती पसरा हुआ है। सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों के चित्कार मारकर रोने बिलखने से माहौल गममीन था। वहां मौजूद हर लोगों की जुबां पर बस एक ही चर्चा थी कि पांच माह का मासूम पहला बसंत भी नहीं देखा पाया था कि वह भगवान का प्यारा हो गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


