अनियंत्रित ट्रक ने ली साइकिल सवार मजदूर की जान

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे से मृतक के परिजनों में मचा हड़कंप... और शोक की लहर है। गौरतलब है कि मजदूरी करके घर लौट रहे साइकिल सवार 43 वर्षीय टुनटुन राय की मौत अनियं

अनियंत्रित ट्रक ने ली साइकिल सवार मजदूर की जान

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। एनएच-28 श्रीकृष्ण चौक पर सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मजदूर की पत्नी व रिश्तेदारों पर सात बच्चों के भरण-पोषण का बोझ आ गया है। गौड़ा दो पंचायत के मुशहरी में गम और शोक की लहर है। गौरतलब है कि मजदूरी करके घर लौट रहे साइकिल सवार 43 वर्षीय टुनटुन राय की मौत अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। बताया जाता है कि जीरोमाईल की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसे चिंताजनक हालत में तेघड़ा अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुशहरी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घर की महिलाओं के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रक को जब्त कर पूरी जानकारी ली जा रही है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषणकरने वाले टुनटुन राय को पांच पुत्री व दो पुत्र है। पूर्व उप मुखिया व सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश कुमार राय ने बताया कि उसकी मृत्यु के बाद पूरे परिवार का बोझ उसकी पत्नी पर आ गया है। सात बच्चों में तीन काफी छोटा है। इसकी देखभाल में परिवार के लोगों को भारी परेशानी होने की संभावना ग्रामीण जता रहे हैं। रिपोर्टर:अशोक कुमार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।