Begusarai News: राजोपुर गांव के युवक की राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में आने से हुई मौत
Begusarai News: छौड़ाही के राजोपुर गांव में एक युवक सिंटू कुमार यादव, जो मंदबुद्धि था, ट्रेन की चपेट में आकर घटना स्थल पर ही मर गया। स्थानीय मुखिया पंकज दास ने बताया कि युवक सुनने में भी कमजोर था जिससे वह हादसे का शिकार हुआ। गांव में शोक का माहौल और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के ऐजनी पंचायत अंतर्गत राजोपुर गांव से एक दुखद खबर प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया समस्तीपुर रेल खंड पर रोसरा स्टेशन पर में शुक्रवार की शाम राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। युवक की पहचान बेगूसराय जिला अंतर्गत छौड़ाही थाना के राजोपुर गांव निवासी सिकंदर यादव के पुत्र सिंटू कुमार यादव 30 वर्ष के रूप में किया गया। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुत्र के वियोग में माता पिता की दुखद स्थिति है। जानकारी देते पंचायत मुखिया पंकज दास ने बताया कि उक्त युवक मंदबुद्धि का था, घर से निकला उसे सुनाई भी काम देता था जिसके कारण वह हादसा का शिकार हो गया।
ग्रामीण विपिन कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आज शव को घर लाया गया व गांव के बहियार में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।


