प्रखंड बीस सूत्री सदस्य के निधन से शोक
चेरियाबरियारपुर में जनता दल यूनाइटेड के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोती लाल साह का निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। वे पिछले दो महीने से बीमार थे और उनके योगदान को पार्टी ने सराहा। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों में कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

चेरियाबरियारपुर। प्रखंड जनता दल यूनाइटेड के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य मोती लाल साह का सोमवार को निधन हो गया। जिससे कार्यकर्ताओं के बीच शोक लहर व्याप्त हो गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मो जियाउल्लाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा मोती लाल साह पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता थे। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड एवं अपने नेता नीतीश कुमार के प्रति समर्पित भावना से पार्टी में कार्य करते रहें। वे लगभग दो महीने से बीमार चल रहें थे। उनके निधन से प्रखंड पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालो मे पंचायत अध्यक्ष मनोहर साह उर्फ़ मंचित साह, नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार महतो, अरबिंद कुमार, अमरेश कुमार चौधरी, बबलू पासवान, विनीत पासवान, मो जसीम अंसारी, अर्जुन कुमार, कविता देवी, शिवकुमार महतो, छोटे लाल सहनी सहित अन्य ने संवेदना व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


