पंचवीर बाजार में रोजाना जाम से लोग हलकान
साहेबपुरकमाल के पंचवीर बाजार में रोजाना शाम को जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क पर बड़े वाहनों के आने से जाम लगने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासन को शाम में चार...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 16 Feb 2025 07:52 PM

साहेबपुरकमाल। प्रखंड की मुख्य व महत्वपूर्ण सड़क अवध-तिरहुत मुंगेर-रसीदपुर पथ स्थित पंचवीर बाजार में आये दिन रोजाना शाम में लग रहे जाम से लोग हलकान हैं। सड़क के दोनों किनारे स्थित पंचवीर बाजार यदि एक ट्रैक्टर व कोई बड़ा चार पहिया वाहन आ जाए तो जाम लगना तय माना जाता है। लोगों का कहना है कि शाम में पंचवीर बाजार से चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को उक्त समस्या से निजात के लिए पहल करनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।