ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायडिग्री कॉलेज व इंटर की पढ़ाई के लिए करेंगे आंदोलन

डिग्री कॉलेज व इंटर की पढ़ाई के लिए करेंगे आंदोलन

युवा पेज...भी डिग्री कॉलेज नहीं रहने से लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। कहा कि...

डिग्री कॉलेज व इंटर की पढ़ाई के लिए करेंगे आंदोलन
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायThu, 04 Mar 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

वीरपुर। निज संवाददाता

एआईएसएफ का अंचल कन्वेंशन गुरुवार को सीताराम मिश्र भवन वीरपुर में हुआ। इसमें प्रखंड के शैक्षणिक विकास पर विमर्श किया गया। छात्रों ने प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं रहने से लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। कहा कि वर्षों से इसकी मांग की जा रही है पर सरकार अनसुनी कर रही है।

वीरपुर हाई स्कूल, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा में इंटर की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू करने की मांग की गई। अंचल सचिव ऋषभ कुमार ने कहा कि पर्रा और खरमौली में प्लस टू का भवन बन कर तैयार है। लेकिन, शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण यहां इंटर की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। इस सत्र से यहां इंटर में एडमिशन नहीं कराया गया तो छात्र सड़क पर उतरने को विवश हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इससे विषयवार पढ़ाई नहीं हो पाती है। उन्होंने शिक्षकों के पदस्थापन का भी अनुरोध किया। अंचलमंत्री ने कन्वेंशन में प्रखंड व अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और इसके खिलाफ भी आंदोलन का ऐलान किया। कन्वेंशन के दूसरे सत्र में 41 सदस्यीय अंचल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ऋषभ कुमार फिर से अंचलमंत्री चुने गए। राजदीप कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। चीकू कुमार, विकास कुमार व वरुण कुमार सहसचिव, मो. फारुक व कृष्ण कुमार कन्हैया उपाध्यक्ष और अम्बेदकर कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं, मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी जितेंद्र कुमार व संजीत कुमार को दी गई। मौके पर पूर्व अंचलमंत्री मो. खालिद, जिला कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, जिला सहसचिव मुकेश कुमार, अनुराग, राजेश कुशवाहा, राजेश कुमार, राजा कुमार, रामज्ञान, सिन्टू, राजा, दिलखुश आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें