Begusarai News: नावकोठी: विद्यालय में तिथि भोज
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: मध्य विद्यालय, सैदपुर विष्णुपुर में शुक्रवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। विधान चंद्र भारती की माता के निधन पर विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। 444 बच्चों ने इस भोज में भाग लिया और विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Begusarai News: नावकोठी। मध्य विद्यालय, सैदपुर विष्णुपुर में शुक्रवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। देवपुरा निवासी विधान चंद्र भारती की माता के निधन के उपरांत श्राद्ध कर्म के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। विद्यालय में उपस्थित 444 बच्चे इस भोज में शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर प्रभारी एचएम संजीत कुमार महतो, हरिहर सहनी, श्रवण कुमार, अभिलाष कुमार, चित्ररेखा कुमारी, शांति देवी, मध्याह्न भोजन साधनसेवी रुचिता कुमारी, बीआरसी लेखपाल कुंदन कुमार, नवनीत कुमार आदि थे।


