तिरहुत की टीम ने सारण को 8 विकेट से हराकर शील्ड पर किया कब्जा

Dec 24, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

लीड युवा पेज:::::::::की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जवाब में तिकी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट...

तिरहुत की टीम ने सारण को 8 विकेट से हराकर शील्ड पर किया कब्जा

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। फाइनल में तिरहुत की टीम सारण को 8 विकेट से हराकर राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल क्रिकेट बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2025-26 का चैम्पियन बनी। राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 का फाइनल बुधवार को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया। यह बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। फाइनल सारण और तिरहुत प्रमंडल के बीच खेला गया। सारण ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 19 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। सारण की ओर से संघर्ष करते हुए आयुष पटेल ने सर्वाधिक 34 गेंदों में 2 चौके की मदद से 19 रन जबकि समर्थ मिश्रा 7 बॉल में 14 रन बनाकर आउट हुए ।

गेंदबाजी में तिरहुत का शानदार प्रदर्शन रहा। तिरहुत की ओर से बिलाल साह ने 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट तथा सचिन कुमार राज ने 3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिये। जवाब में तिरहुत की टीम 15.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। तिरहुत की ओर से आशीष केसरी ने सर्वाधिक 48 बॉल में 40 रन व रुद्रांश कुमार ने 23 बॉल में 28 रन बनाये। सारण की ओर से गेंदबाजी करते हुए पी कुमार ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट व युवराज ने 1.2 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट लिये । तिरहुत के बिलाल साह को मैन ऑफ़ द मैच एवं प्लेयर ऑफ़ द सीरीज से नवाजा गया। खिलाड़ियों को अनुशाषित एवं निरंतर अपने खेल पर ध्यान देने पर जोर इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल अधिकारी श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने दोनों प्रमंडल के खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में बिहार से कई खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल, नेशनल और आईपीएल जैसे बड़े आयोजन में हो रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशाषित एवं निरंतर अपने खेल पर ध्यान देने को कहा। आपकी सफलता से जिला एवं राज्य का नाम देश-दुनिया में होगा। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीवी ठाकुर, अरुणव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत, क्रिकेट खिलाड़ी मुरारी कुमार, सुमित कुमार, आदि उपस्थित रहे। स्कोरर की भूमिका शिक्षक राहुल कुमार और अभय शंकर आर्या ने बखूबी निभायी। वहीं उद्घोषक और मंच संचालक की भूमिका में शिक्षक सुमित कुमार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।