Begusarai News: हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक: डॉ. अवधेश

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: लीड युवा पेज ::::::::, रंगोली, पौधरोपण और वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया राष्ट्रध्वज हमारे राष्ट्रीय एकता व सम्मान का संदेश देता है तिरंगे के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से प्रेरणा...

Begusarai News: हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक: डॉ. अवधेश

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि।हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय में 8/9 बीएन एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एनओ लेफ्टिनेंट डॉ नीलेश कुमार के नेतृत्व और प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह के संरक्षण में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें 12 व 13 अगस्त को मुख्य रूप से पोस्टर मेकिंग, रंगोली, पौधरोपण और वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। एनसीसी कैडेट्स अनुशासन और देशसेवा की मिसाल हैं। उन्होंने युवाओं से देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। लेफ्टिनेंट डॉ नीलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारे राष्ट्रीय एकता व सम्मान का संदेश देता है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के जरिए देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ता है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, त्याग, गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को बढ़ाती है। इस अवसर पर कैडेट्स को तिरंगे के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की। रंगोली और पेंटिंग का विषय ‘हर घर तिरंगा’ रहा। कैडेट्स ने तिरंगा, भारत माता, स्वतंत्रता सेनानी, सीमा पर तैनात जवान, महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों को चित्रों में उतारा। कृष्णा कुमारी, जया पोद्दार, अलिशा कुमारी, खुशबू, वंदना,लक्ष्मी, नीलाम्बर आदि ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम एवं एकता का दिया संदेश

फोटो नंबर: चार, बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से शुक्रवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने नर्सरी एवं यूकेजी के बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और उनके चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश देते हुए पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान प्राइमरी एवं नर्सरी विंग की सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के खेल-कूद शिक्षक सुरेश ने भी यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों में बचपन से ही राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर बल दिया।

देशभक्ति नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया

फोटो नंबर: दो, सेंट पॉल स्कूल मेंन रोड की ओर से शुक्रवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल प्राचार्य अनुसूइया रानी लेट समेत शिक्षक व बच्चे। बेगूसराय। भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहित स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेंट पॉल स्कूल मेंन रोड के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रतिनिधित्व स्कूल की प्राचार्या अनुसूइया रानी लेट ने किया। इसमें लगभग पांच सौ बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह, पीआर लाल सहित स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका ने भी भाग लिया। स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

प्रश्नोत्तर

✦हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य क्या है?−
हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक: डॉ. अवधेश