Begusarai News: तिरंगा प्रतियोगिता में दहिया और बनवारीपुर का रहा दबदबा
Begusarai News: भगवानपुर में मिडिल स्कूल प्रखंड कालोनी में प्रखंड स्तरीय तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 6 से 12 कक्षा के बच्चों ने पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दहिया और बनवारीपुर संकुल ने प्रमुखता से प्रदर्शन किया।

Begusarai News: भगवानपुर। प्रखंड स्तरीय तिरंगा प्रतियोगिता बुधवार को मिडिल स्कूल प्रखंड कालोनी में हुई।इसमें प्रखंड के 15 संकुल के चयनित बच्चे पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
पेंटिंग प्रतियोगिता
इसमें 6 से 8 कक्षा के पेंटिंग में मध्य विद्यालय जोकिया की नन्ही प्रiya ने प्रथम, मध्य विद्यालय चक्का विष्णुपुर की मीनाक्षी ने द्वितीय और औगान की साक्षी ने तृतीय स्थान पाया। पेंटिंग 9-12 कक्षा में दहिया की ब्यूटी कुमारी ने प्रथम, मुख्तियारपुर के शिवम कुमार ने द्वितीय और संजात के सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान पाया।
निबंध प्रतियोगिता
निबंध प्रतियोगिता के कक्षा 6-8 में हरिचक की साक्षी कुमारी ने प्रथम, कटहरिया हिंदी की अनुष्का भारती ने द्वितीय और पालीडीह की अंशु भारती ने तृतीय स्थान पाया।निबंध प्रतियोगिता के कक्षा (9-12) में दहिया की ज्योति कुमारी ने प्रथम, बनवारीपुर के आदर्श कुमार ने द्वितीय और संजात के उत्कर्ष राज ने तृतीय स्थान पाया।
भाषण प्रतियोगिता
भाषण प्रतियोगिता हिंदी विधा में कक्षा (9-12) में दहिया की सुरभि कुमारी ने प्रथम, काजीरसलपुर के शुभम ने द्वितीय और बनवारीपुर के अविनाश कुमार ने तृतीय स्थान पाया।भाषण प्रतियोगिता के अंग्रेजी विधा में बनवारीपुर के जैनब ने प्रथम, मुख्तियारपुर की लकी कुमारी ने द्वितीय और दहिया की शालिनी ने तृतीय स्थान पाया। प्रखंड स्तरीय तिरंगा प्रतियोगिता में दहिया और बनवारीपुर संकुल के बच्चों का दबदबा रहा। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

