Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsThree Robbers Arrested with Stolen Gold Jewelry from Kolkata

हावड़ा की ज्वेलरी दुकान से लूटे गये जेवर के साथ तीन लुटेरे धराये

संक्षेप: भगवानपुर व तेघड़ा थाना क्षेत्र में छुपकर रह रहे थे तीन लुटेरे... संयुक्त कार्रवाई में पुलिस हत्थे चढ़े लुटेरों में तेघड़ा थाना के बरौनी दरियारपुर मो. सबीर का पुत्र मो. महबूब, बरौनी बरिया

Thu, 16 Oct 2025 08:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on
हावड़ा की ज्वेलरी दुकान से लूटे गये जेवर के साथ तीन लुटेरे धराये

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। कोलकता के हावड़ा ज्वलेरी दुकान से लूटे गये सोने के जेवरों के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। हावड़ा जीआरपी पुलिस व तेघड़ा थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस हत्थे चढ़े लुटेरों में तेघड़ा थाना के बरौनी दरियारपुर मो. सबीर का पुत्र मो. महबूब, बरौनी बरियारपुर गांव के मो.अख्तर का पुत्र मो. जाफर व भगवानपुर थाना के मेहदौली गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह का पुत्र राजेश सिंह का नाम शामिल है। पुलिस तलाशी में लुटे गये सोने के सामानों में एक बाइक, चार सोने का चेन, 26 पीस सोने की अंगूठी, नौ पीस मंगलसूत्र, पांच पीस मंटीका, 38 जोड़ी कान की बाली, आठ जोड़ा कान का झुमका व एक नोजपीन बरामद की गयी है।

बरामद सोने की कीमत करीब 35 लाख से अधिक आंकी गयी है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि हावड़ा में ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का आरोपियों के छुपे रहने की सूचना हावड़ा जीआरपी पुलिस के हवाले से बेगूसराय पुलिस को मिली। उसके बाद मेघौली में छापेमारी कर मो. महबूब व राजेश सिंह को पकड़ा गया। जमीन के अंदर छुपाकर रखे गये थे सोने के जेवरात एसपी ने बताया कि पुलिस हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस बरियारपुर में मो. जफर को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर तीनों ने ज्वेलरी लूटकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। मो. जफर ने पुलिस को बताया कि लूटे गये सोने के जेवरात को जमीन के अंदर छुपाकर रखे गये हैं। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपितों व बरामद सोने के जेवर को हावड़ा जीआरपी पुलिस को सौंप दिया गया।