लालपुर में तीन दिवसीय बाबा चौहरमल मेला शुरू, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
फोटो-23, नगर निगम के लालपुर चौक के समीप तीन दिवसीय चौहरमल मेला में मौजूद लोजपा आर के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी पासवान, सचिव धर्मेन्द्र पासवान व अन्य।

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या- 27 पहाड़चक लालपुर में चौहरमल जयंती पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोजपा आर के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने फीता काट कर किया। जिलाध्यक्ष के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकत्रित होकर लोकनायक बाबा चौहरमल को श्रद्धांजलि दी। मेला में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोजपा आर के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा एकता एवं समानता का संदेश ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी पासवान एवं सचिव धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल सामाजिक न्याय के प्रेणता के रूप में हमेशा याद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह मेला आजादी से पूर्व से ही आयोजित होता रहा है। पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इसमें भाग लेते रहे हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति रही। स्थानीय कलाकारों ने गीत संगीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के लिए झूले खिलौने की दुकान और खाने-पीने के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे।मेला को सफल बनाने में सहदेव पासवान, सत्यनारायण पासवान, लंबा पासवान, पप्पू महतो, मनोज पासवान, विपिन पासवान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


