ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायतीन झोपड़ी समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख

तीन झोपड़ी समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख

गढ़पुरा। थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव वार्ड 3 में गुरुवार को अगलगी की घटना में तीन झोपड़ी समेत उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उक्त झोपड़ी राजगीर पासवान का था। जिस समय यह घटना हुई घर पर कोई...

तीन झोपड़ी समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायThu, 29 Oct 2020 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव वार्ड 3 में गुरुवार को अगलगी की घटना में तीन झोपड़ी समेत उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उक्त झोपड़ी राजगीर पासवान का था। जिस समय यह घटना हुई घर पर कोई नहीं था। इस घटना में उपस्कर, अनाज, कपड़ा तथा बगल की झोपड़ी में बकरी के तीन मेमने भी जल गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद गढ़पुरा के अंचल निरीक्षक कुमार विनोदानंद झा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।(निसं)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें