
ट्रेन के लिए दिन भर परेशान रहे श्रद्धालु
सिमरिया धाम में आयोजित 42 दिन के राजकीय कल्पवास मेले के दौरान, श्रद्धालुओं को रेलवे द्वारा कोई विशेष ट्रेन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आए हजारों श्रद्धालु राजेन्द्र पुल स्टेशन पर ट्रेन की कमी से मायूस होकर लौट गए।
सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया गंगानदी तट पर लगभग 42 दिनों तक चलने वाले एशिया प्रसिद्ध राजकीय कल्पवास मेला के दौरान रेलवे के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कोई भी विशेष ट्रेन को नहीं चलाने तथा राजेन्द्र पुल स्टेशन पर किसी भी ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से श्रद्धालुओं को दिन भर परेशानी झेलनी पड़ी। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सिमरिया गंगानदी तट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं जब गंगा स्नान के बाद वापस अपने घर समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर व पड़ोसी देश नेपाल जाने के लिए सिमरिया गंगानदी तट के सबसे नजदीक वाले स्टेशन दानापुर रेल मंडल क्षेत्र के राजेन्द्र पुल स्टेशन पर पहुंचे तो उक्त स्टेशन में मौजूद कर्मियों के द्वारा सुबह से ही समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी व जयनगर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिन में कोई ट्रेन नहीं रहने तथा रात में आठ बजे ट्रेन रहने की बातें यात्रियों को बताई जा रही थी।

इससे मायूस होकर हजारों श्रद्धालुओं दिनभर स्टेशन से वापस लौटते रहे। विदित हो कि सिमरिया गंगानदी तट पर गंगा स्नान समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए मिथिलांचल के कई जिले से हजारों श्रद्धालुओं रोजाना सिमरिया गंगानदी तट पर आते हैं, लेकिन जयनगर से सिमरिया धाम तक आवागमन के लिए दिन में कोई भी ट्रेन रेलवे के द्वारा नहीं चलाए जाने से मिथिलांचल क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




