Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsThousands of Ineligible Beneficiaries to Lose Free Ration in Chhaudahi
छौड़ाही में 1486 अपात्र धारकों का रद्द होगा राशन कार्ड

छौड़ाही में 1486 अपात्र धारकों का रद्द होगा राशन कार्ड

संक्षेप:

छौड़ाही में सरकारी मापदंड के अनुसार निःशुल्क राशन का लाभ लेने वाले अपात्र लाभुकों के नाम सूची में आ गए हैं। विभाग ने 1486 लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यदि किसी लाभार्थी को लगता है कि वे पात्र हैं, तो उन्हें 10 जनवरी तक साक्ष्य के साथ कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

Jan 10, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड में सरकारी मापदंड के अनुसार गलत तरीके से निःशुल्क राशन का लाभ लेने वाले अपात्र लाभुकों का नाम विभाग की सूची में आ गया है। इस संबंध में विभागीय निर्देश के आलोक में छौड़ाही के हजारों राशन कार्डधारियों को अब इसका लाभ नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार विभागीय सूत्र से मिले डेटा के आधार पर ऐसे लाभार्थी पकड़े गये हैं जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं। इनमें चार पहिया वाहन, आयकर भरने वाले, उच्च वेतनभोगी, एक लाख 20 हजार से अधिक मासिक आय वाले, अधिक भूमि वाले समेत अन्य मापदंड पूरा नहीं करने वाले लाभुकों का नाम शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसको लेकर विभाग ने उक्त अपात्र लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रकिया तेज कर दी है। इस संदर्भ में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के दीवार पर पंचायतवार अपात्र राशन कार्डधारकों का नाम सार्वजनिक रूप से चस्पा दिया गया है। एमओ मो.तैयब हुसैन ने बताया कि प्रखंड के सभी दस पंचायतों में राशन कार्डधारकों की संख्या कुल 25014 के करीब है। जिसमें से 1486 लाभुकों के नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है जो अपात्र व लाभ लेने के योग्य नहीं हैं। एमओ ने कहा कि अगर किसी राशन कार्डधारक को लगता है कि वे पात्रता की श्रेणी में आते हैं, वैसे लाभार्थी 10 जनवरी तक साक्ष्य व शपथ-पत्र सहित मंझौल अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। अन्यथा, उन्हें अपात्र मानते हुए उनके राशनकार्ड का विलोपन कर दिया जाएगा।