Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsThieves Steal Six Goats Worth One Lakh in Navakothi
करीब एक लाख रुपये मूल्य के बकरों की चोरी

करीब एक लाख रुपये मूल्य के बकरों की चोरी

संक्षेप:

नावकोठी में शनिवार रात चोरों ने एक लाख रुपये मूल्य के छह बकरों की चोरी की। पीड़ित अजय चंद्रदेव ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बकरों के बंधे स्थान पर न मिलने पर उसने खोजबीन की,...

Sun, 29 June 2025 08:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी। थाने के पहसारा पोहल से शनिवार की रात चोरों ने लगभग एक लाख रुपये मूल्य के छह बकरे चुरा लिया है। पीड़ित वार्ड संख्या 07 के अजय चंद्रदेव ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने बताया कि प्रतिदिन की तरह छह बकरे बंधे हुए थे। शनिवार देर रात को जगा तो उसे बंधे स्थान पर नहीं देखा। आसपास खोजबीन किया पर कोई अता पता नहीं चला। चौकी पर रखा मोबाइल भी ले लिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।