Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsThieves Steal Jewelry Worth 10 Lakhs in Ballia Home Burglary
जेवरात समेत पांच हजार नगद चोरी को ले दिया आवेदन

जेवरात समेत पांच हजार नगद चोरी को ले दिया आवेदन

संक्षेप:

बलिया के नूरजमापुर में चोरों ने एक घर से करीब 10 लाख रुपए के जेवरात, मोबाइल फोन और 5 हजार नगद चुरा लिया। पीड़िता सरोजनी देवी ने स्थानीय थाना में न्याय की गुहार लगाई है। चोरी किए गए सामान में सोने और...

Sep 09, 2025 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नूरजमापुर में चोरों ने एक घर से करीब 10 लाख रुपए के जेवरात, मोबाइल फोन व पांच हजार नगद चुरा लिया। इसको लेकर थाना क्षेत्र की नूरमापुर पंचायत के हुसैनीचक वार्ड-तीन निवासी पीड़िता सरोजनी देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने उनके घर में रखे ट्रॉली बैग का लॉक तोड़कर लगभग 10 लाख रुपए के जेवर जिसमें सोने का टीका, नथ, झुमका, दो मंगलसूत्र, ढोलना, अंगूठी, गले की चेन के अलावा चांदी की पायल समेत पांच हजार नगदी लेकर फरार हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें