ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायमंदिर में हो रही थी नाबालिग की शादी, पुलिस पहुंचने पर फरार हुए दूल्हा-दुल्हन

मंदिर में हो रही थी नाबालिग की शादी, पुलिस पहुंचने पर फरार हुए दूल्हा-दुल्हन

मुख्य बाजार स्थित पुराना दुर्गा मंदिर में बाल विवाह का मामला सामने आया है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की पहल के बाद परिजन भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। साथ ही...

मंदिर में हो रही थी नाबालिग की शादी, पुलिस पहुंचने पर फरार हुए दूल्हा-दुल्हन
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 18 Feb 2020 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य बाजार स्थित पुराना दुर्गा मंदिर में बाल विवाह का मामला सामने आया है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की पहल के बाद परिजन भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बखरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की की शादी मुख्य बाजार स्थित पुराना दुर्गा मंदिर में कराई जा रही थी। इसकी सूचना अमित कुमार नामक स्थानीय युवक द्वारा बीडीओ को दी गई। इसके बाद मामले में प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिक लड़की का विवाह मंदिर परिसर में कराया जा रहा था। लड़के की उम्र लड़की से काफी अधिक थी। इसको लेकर भी वहां हंगामा भी हुआ। लड़की की जन्म तिथि एक फरवरी 2003 बताई जा रही है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार हो गए। मामले में लड़की की मां का कहना है कि मजबूरी में बेटी की शादी करनी पड़ रही है। घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। घर में कमाने वाला एक मात्र उनका बेटा है। समाजिक स्तर पर भी कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने यह भी जिक्र किया है कि लड़की के बालिक होने में थोड़े ही दिन बाकी रह गए हैं। साथ ही कहा है कि उनके पति की बीमारी में काफी पैसे खर्च हो गए। बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि नाबालिग की शादी मंदिर में कराई जा रही है। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग भाग गए। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। वह लड़की की मां बताई जा रही है। वहीं लड़के पक्ष का घर अलौली थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि लड़के का सत्यापन किया जा रहा है। इस संबंध में दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें