मोटरसाइकिल लूट का उद्भेदन,बाइक समेत 2 बदमाश गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

पिछले 29 मई को गभुआ रोड से लूट ली गई थी अपाची बाइक... अंजाम देने वाले 2 युवकों को लूटी गई बाइक व मोबाइल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान वीरपु

मोटरसाइकिल लूट का उद्भेदन,बाइक समेत 2 बदमाश गिरफ्तार

वीरपुर,निज संवाददाता। वीरपुर-गभुआ-मैदाबभनगामा सड़क पर 29 मई को हुई बाइक लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार को उद्भेदन कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 युवकों को लूटी गई बाइक व मोबाइल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर निवासी 19 वर्षीय मो अब्दुल रहमान और 21 वर्षीय मो अंसारुल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि अब्दुल के पिता का नाम मो कलीम है,जबकि अंसारुल इसी गांव के मो साबीर का पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 29 मई को गभुआ वीरपुर स्थित बिद्युत सब स्टेशन के पास बरैपुरा निवासी राजेश ठाकुर के पुत्र शुभम कुमार की बाइक 3 युवकों ने लूट ली थी।

सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की पहचान हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व पुलिस बल की टीम ने छापेमारी कर लूटी गई लाल रंग की अपाची बाइक के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।