आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मॉडल जिला के रूप में विकसित होगा बेगूसराय
पेज तीन लीड... 'मॉडल जिला' बनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी-सह-राज्य मिशन निदेश

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 'मॉडल जिला' बनाने के लिए बुधवार को कारगिल विजय सभा भवन में बैठक की गई। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की ओर से बेगूसराय को 'मॉडल जिला' नामित किए जाने की पहल की जा रही है। यह बैठक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-राज्य मिशन निदेशक एबीडीएम शशांक शेखर सिन्हा व डीएम श्रीकांत शास्त्री की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बेगूसराय जिले के सभी चिकित्सा प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सूचीबद्ध सभी निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि, जिला क्रियान्वयन इकाई के सदस्य और एबीडीएम राज्य टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति पटना के मुख्य कार्यपालक अधिकारीके मार्गदर्शन में प्रशासी अधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर के द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं विभिन्न घटकों यथा आयुषमान भारत हेल्थ अकाउंट, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री, स्कैन एंड शेयर आदि की विस्तृत जानकारी एवं उसके फायदा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बेगूसराय की वर्तमान स्थिति और इसे मॉडल डिस्ट्रिक्ट बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मरीज के पंजीकरण से डिस्चार्ज तक दी गई सेवा के पूर्णतः ऑनलाइन होने की जानकारी दी गई। डीएम श्रीकांत शास्त्री कीओर से संबंधित सभी अधिकारियों और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को इस कार्य को युद्ध स्तर पर करने तथा कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा, संचारी रोग अधिकारी डॉ राजू, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य नसीम रजी आदि उपस्थित थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


