संयुक्त निदेशक ने किया सिमरिया का दौरा
सिमरिया धाम, एक संवाददाता। स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत भारत सरकार के पेयजल व स्वच्छता विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कौशिक एवं राज्य टीम द्वारा बेगूसराय जिले में दो दिवसीय निरीक्षण एवं...

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत भारत सरकार के पेयजल व स्वच्छता विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कौशिक एवं राज्य टीम द्वारा बेगूसराय जिले में दो दिवसीय निरीक्षण एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन सिमरिया-एक पंचायत भवन में जीविका दीदियों एवं स्वच्छता कर्मियों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज कलेक्शन, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्य टीम द्वारा पंचायत में संचालित स्वच्छता गतिविधियों एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था एवं दिनकर जैविक शक्ति खाद का निरीक्षण भी किया एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इसके साथ ही टीम ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आवास पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी, पंसस प्रतिनिधि अमरदीप सुमन, वार्ड सदस्य सूरज कुमार समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


