ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसराय17 सौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज

17 सौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज

चेरिया बरियारपुर । प्रखंड क्षेत्र में 17 सौ प्रत्याशियों की किस्मत इबीएम और मतपेटी में बंद है। इन सभी के किस्मत का ताला आज जीडी कॉलेज में खुलेगा। चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में 14 मुखिया, 14...

17 सौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 25 Oct 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चेरिया बरियारपुर । प्रखंड क्षेत्र में 17 सौ प्रत्याशियों की किस्मत इबीएम और मतपेटी में बंद है। इन सभी के किस्मत का ताला आज जीडी कॉलेज में खुलेगा। चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में 14 मुखिया, 14 सरपंच, 19 पंचायत समिति सदस्यों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इबीएम खुलने के बाद सभी के भाग्य का फैसला होगा। तब तक सभी प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गई है। चेरिया बरियारपुर, मेहदा शाहपुर, बिक्रमपुर, गोपालपुर, कुंभी, मंझौल पंचायत एक और दो पर पूरे प्रखंड की निगाहें टिकी हुई है। इन सभी पंचायतों में निवर्तमान मुखिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। पंचायत में अब हर जगह चुनाव पर विश्लेषण किया जा रहा है। गली मोहल्लों में महिलाएं चर्चाएं कर रही है। इसके अलावा कुल 187 वार्डों के प्रत्याशियों की भी नींद उड़ी हुई है। तकरीबन आठ सौ वार्ड सदस्य खड़े हैं। सभी नतीजे आने को लेकर चिंतित हैं। मतगणना कार्ड बनवाने को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई थी। प्रखंड परिसर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें