ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायअस्तित्व संकट के दौर से गुजर रहा छौड़ाही का मनोरंजन केंद्र

अस्तित्व संकट के दौर से गुजर रहा छौड़ाही का मनोरंजन केंद्र

भवन के चारों ओर स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा द्र राजोपुर आज अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए जूझ रहा है। खंडहर में तब्दील इस भवन के चारों ओर स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा है। कहीं ढैचा के बोझ से मनोरंजन...

अस्तित्व संकट के दौर से गुजर रहा छौड़ाही का मनोरंजन केंद्र
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 20 Nov 2018 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

आजादी के बाद पंचायतों के विकास के लिए बना मनोरंजन केंद्र राजोपुर आज अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए जूझ रहा है। खंडहर में तब्दील इस भवन के चारों ओर स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा है। कहीं ढैचा के बोझ से मनोरंजन केंद्र की दीवार को ढंक दिया गया है,तो कहीं उस पर कद्दू कदीमा व अन्य सब्जियो की लता को चढ़ाकर उसके खपडे व छप्पर को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

निर्माण काल के बाद तत्कालीन मुखिया व सरपंच भी इस मनोरंजन केंद्र में बैठकर पंचायत के विकास की योजना बनाते थे। वहीं पंचायत में हुई रजिस्ट्रियों का दाखिल खारिज व पंचायत सरपंच मनोरंजन केद्र मे ही किया करते थे। आजादी के बाद इस भवन में तत्कालीन मुखिया व पंचायत सेवक रहा करते थे। पंचायत की बैठकें इसी भवन में इसी भवन में हुआ करती थी। ग्रामीण रामस्वरूप दास, रामसेवक पासवान, महेंद्र यादव, दिनेश यादव आदि ने बीडीओ से इस भवन के पुनर्निर्माण की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें