ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायसंतों के नेतृत्व में ही होगा राम मंदिर का निर्माण

संतों के नेतृत्व में ही होगा राम मंदिर का निर्माण

हमें केंद्र की मोदी सरकार पर भरोसा है। मोदी ही अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। जिन लोगों ने कोर्ट में यह कहा कि राम मंदिर निर्माण की सुनवाई रोक देनी चाहिए, ऐसे लोगों से राम मंदिर निर्माण में सहयोग की...

संतों के नेतृत्व में ही होगा राम मंदिर का निर्माण
बेगूसराय | निज संवाददाताMon, 08 Apr 2019 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हमें केंद्र की मोदी सरकार पर भरोसा है। मोदी ही अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। जिन लोगों ने कोर्ट में यह कहा कि राम मंदिर निर्माण की सुनवाई रोक देनी चाहिए, ऐसे लोगों से राम मंदिर निर्माण में सहयोग की कोई आशा नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संतों के नेतृत्व में ही होगा। 
ये बातें विश्व हिन्दू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिन्द परांडे ने कहीं।

ट्रैफिक चौक स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता में परांडे ने कहा कि छह अप्रैल को संतों के आह्वान पर पूरे देश में हजारों जगह संकल्प सभा कर 13 माला  जय जय राम का जप किया गया। इनमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक स्वावलंबन व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सेवा कार्य किये जा रहे हैं। देश की सीमा सुरक्षित करने की जरूरत है। हमें अपनी आंतरिक सुरक्षा को भी देखना होगा।

बेगूसराय लोकसभा से कन्हैया के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट विचारधारा काफी खतरनाक विचारधारा है। अगर ऐसी विचारधारा के कोई लोग चुनाव में खड़े होते है तो उन्हें समर्थन नहीं देना चाहिये। मौके पर क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, प्रांत अध्यक्ष कृष्णदेव झा, बजरंगदल प्रदेश सह संयोजक शुभम भारद्वाज, अमित कुमार, राजकिशोर, विकास, राज साह, पंकज, मनीष छोटू, शशांक आदि थे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें