ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायमंगल कलश शोभायात्रा से रजाकपुर का माहौल भक्तिमय

मंगल कलश शोभायात्रा से रजाकपुर का माहौल भक्तिमय

फोटो नं.11, मंगल कलश शोभायात्रा निकालतीं कन्याएं व श्रद्धालु। वार को इसके लिए भव्य झांकी के साथ मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा श्रीराम जानकी...

मंगल कलश शोभायात्रा से रजाकपुर का माहौल भक्तिमय
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 13 Dec 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नावकोठी। निज संवाददाता

जय श्रीराम, जय हनुमान के उद्घोष से रजाकपुर की गलियां व मुहल्ले गूंज उठे। मौका था रजाकपुर में नवनिर्मित हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का। सोमवार को इसके लिए भव्य झांकी के साथ मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर से निकाली गयी। इसके पूर्व विश्व ब्रह्माण्ड के प्रतीक मंगल कलश का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। पूजन कर्म पं. संजय पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि कलश में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु व महेश का वास होता है। इसके पूजन से तीनों देवों की पूजा एक साथ ही हो जाती है। इससे समस्त जीवों का कल्याण होता है। पूजन के बाद कलश में पवित्र गंगा जल भरकर 151 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ ग्राम प्रदक्षिणा की। ग्राम प्रदक्षिणा के क्रम में ठाकुरबाड़ी परिसर से पूर्वी टोल होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी परिसर पहुँचा। जय श्री राम के जयघोष से संपूर्ण ग्राम राममय हो गया। ग्राम प्रदक्षिणा के क्रम में मंगलवार को होने वाले हनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यज्ञ स्थल पर कलश एवं कन्याओं की आरती उतारी गई। मौके पर महेंद्र पोद्दार, शकुन्तला देवी, रंजन पोद्दार, पंकज पोद्दार, नवल किशोर राय, गणेश महतो, राघवेंद्र कुमार बबलू, रवीन्द्र कुमार राय, चन्द्रदेव तांती, नीलेश कुमार, रामबहादुर शर्मा आदि थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े