ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसराय बम बम भोले के जयकारे से गूंजता रहा इलाका

बम बम भोले के जयकारे से गूंजता रहा इलाका

महाशिवरात्रि के मौके पर इलाके के सुग्गा गांव में मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। 101 पीत वस्त्रधारी कन्याओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल...


बम बम भोले के जयकारे से गूंजता रहा इलाका
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 21 Feb 2020 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि के मौके पर इलाके के सुग्गा गांव में मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। 101 पीत वस्त्रधारी कन्याओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल अभिमंत्रित किया गया। उसके बाद शिव मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकल कर चकचनरचत, चक्की, चकबनवार निशहरा, सिमाना आदि गांव का भ्रमण करते हुए वापस लौटकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा की अगुवाई में लोग पताका व बैंड बाजा के साथ शामिल थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा कलशधारी महिला श्रद्धालुओं के लिए स्वागत की व्यवस्था की गई। शोभा यात्रा की अगुवाई में रुकमणी देवी, पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव, बिरजू राय, मनोज यादव, संजय राम, बबलू राय, दिनेश यादव, विपत यादव, किशोर यादव, भूषण राय, मंटुन यादव, राजपाल राय आदि शामिल थे। वही महाशिवरात्रि को लेकर इलाके के विभिन्न शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में लोग पूजा पाठ करते नजर आए। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।शिवभक्तों ने बसहा का किया जलाभिषेकवीरपुर। शिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बरैपुरा गांव स्थित बसहा स्थान में पूजा-अर्चना की। अहले सुबह से ही शिवभक्त मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। लोगों ने मंदिर में भक्ति भाव से पूजा की और शिवलिंग व बसहा का जलाभिषेक किया। महादेव मंठ मुजफ्फरा, पर्रा, वीरपुर, नौलागढ़, खरमौली, जगदर, सिकरहुला आदि गांवों के शिवालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें