Begusarai News: कॉलेज में स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: फोटो नंबर: 11, गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन रमज़ानपुर बेगूसराय में शनिवार को कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

Begusarai News: कॉलेज में स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन रमज़ानपुर बेगूसराय में 13वें स्थापना दिवस को दो दिवसीय शैक्षणिक और सांस्कृतिक समारोह के रूप में आरंभ किया। इस अवसर पर दो कृत्रिम बुद्धिमत्ता : शैक्षिक प्रतिमान का रूपांतरण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2024-26 की प्रशिक्षु मेघना कुमारी को गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया। अतिथियों ने डॉ सुधाकर पांडेय लिखित पुस्तक टीचर एजुकेटर्स इन बिहार का लोकार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गणेश वन्दना, दिनकर जी की रचना कलम आज उनकी जय बोल आदि प्रस्तुति की गई। वहीं परवेज़ यूसुफ़ द्वारा निर्देशित लघु नाटक आफ्टर द अंसर में बंटी, अमन, निकिता, करण, आदर्श, किशन, करीना, सपना, पुष्पांजलि, अंजली, रोहित, आंचल, राजेश, राजा ने अभिनय किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रजेश कुमार फाउंडेशन के सचिव अखिलेश कुमार, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी, सेंट जेवियर्स कॉलेज के सह आचार्य डॉ विक्रमजीत सिंह, श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. स्वप्ना चौधरी, शिक्षिका डॉ. प्रभा कुमारी, प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने किया। संचालन प्रो. परवेज़ यूसुफ़ ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: कॉलेज में स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये