शिक्षकों की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठाया
तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने विधानसभा में बीहट के मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। विद्यालय के एचएम ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

बीहट। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान मध्य विद्यालय बीहट में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। तेघड़ा विधायक ने कक्षा 6 से आठ तक के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत विषयों के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुरूप विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों के पदस्थापन की मांग की। विद्यालय के एचएम रंजन कुमार ने बताया कि नियुक्ति, सामंजन एवं स्थानान्तरण की हर प्रक्रिया में सक्षम अधिकारियों को विद्यालय में शिक्षकों की जरूरत से अवगत कराया गया लेकिन आज तक उनके विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। शिक्षकों के अभाव में वर्ग संचालन में काफी परेशानी हो रही है।
(नि.सं.)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


