ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायखेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में किशोर डूबा

खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में किशोर डूबा

मटिहानी। थाना क्षेत्र के रामदीरी लभरचक के समीप बने पुलिया के समीप बाढ़ के पानी में एक किशोर डूब गये। मृतक सिहमा निवासी नवीन मोची के आठ वर्षीय पुत्र विवेक कुमार था। वह रामदीरी लभरचक गांव के एक पुलिया...

खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में किशोर डूबा
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 11 Sep 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मटिहानी। थाना क्षेत्र के रामदीरी लभरचक के समीप बने पुलिया के समीप बाढ़ के पानी में एक किशोर डूब गये। मृतक सिहमा निवासी नवीन मोची के आठ वर्षीय पुत्र विवेक कुमार था। वह रामदीरी लभरचक गांव के एक पुलिया के समीप खेल कर रहा था। इसी दौरान वह पुल पर से लबालब पानी में गिर गया। अत्यधिक पानी में होने के कारण वह डूब गया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर के डूबने की सूचना उसके साथ में खेल रहे बच्चों ने दी। उसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच पुलिस के समीप उसकी पानी में खोजबीन की गई। गहरे पानी होने के कारण कुछ पता नही चल सका। समाचार प्रेषण तक किशोर की खोज जारी थी। डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि पुलिस बल को भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें