Begusarai News: मटिहानी में नवविवाहिता ने की खुदकुशी

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: मटिहानी के सीतारामपुर गांव में 18 वर्षीय नवविवाहिता गुड़िया कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान पर निर्भर है।

Begusarai News: मटिहानी में नवविवाहिता ने की खुदकुशी

Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की रामदीरी पंचायत-4 के सीतारामपुर गांव में सोमवार को 18 वर्षीय नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान सीतारामपुर निवासी किशन कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका ने घर के भीतर साड़ी का फंदा बनाकर गले में लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी। मटिहानी थाना के सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की।

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मटिहानी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह पूरी तरह से पुलिस अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। मृतका के मायके वालों को घटना की आधिकारिक सूचना दे दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।