Begusarai News: श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी रही टीम साईं की रसोई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बेगुसरायBegusarai News: हरे कृष्ण सेंटर द्वारा आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान, टीम साईं ने सदर अस्पताल के पास श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया। भीषण गर्मी में, उन्होंने शीतल नींबू पानी और बिस्किट का वितरण किया। खाद्य मंत्री पंकज कुमार ने समाज सेवा के प्रति संस्था के समर्पण की बात की।

Begusarai News: लाखो। हरे कृष्ण सेंटर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान टीम साईं की रसोई ने सदर अस्पताल के समीप सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच शीतल नींबू पानी और बिस्कुट का वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया। टीम के खाद्य मंत्री पंकज कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। सेवा कार्य में रौनक अग्रवाल, गौरव मित्तल, बैभव अग्रवाल, प्रवीण कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


