Begusarai News: भगवानपुर में सम्मानित किए गए 15 शिक्षक

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: भगवानपुर में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मोत्सव पर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक संघ ने 15 शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के कार्यों की सराहना की गई और प्रखंड प्रमुख ने अन्य शिक्षक को प्रेरित करने की बात की।

Begusarai News: भगवानपुर में सम्मानित किए गए 15 शिक्षक

Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मोत्सव शिक्षक दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, भगवानपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पहली बार प्राथमिक शिक्षक संघ भगवानपुर द्वारा 15 शिक्षकों को शॉल,कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष मो. रईस उद्दीन ने की। संचालन अंचल सचिव गोपाल कुमार ने की। इसके तहत हाई स्कूल बनवारीपुर की अर्चना सिंह, हाई स्कूल मोख्तियारपुर के अनुपम कुमार, मेहदौली की श्वेता कुमारी व शानू नुपूर, प्राइमरी धुसहा के संदीप कुमार, तेलन के विकास कुमार, करजानटोल की बबीता कुमारी, नयाटोला की कुमारी अनुपम, बनौली के नंद कुमार, प्रखंड कॉलोनी के रिम्पू कुमार, चुरामन चक के सोनू कुमार, कन्या सूर्यपुरा की श्वेता कुमारी, पासोपुर के शोहराब आलम, तकिया उर्दू के जमील अख्तर, एनपीएस रामनगर के निसाब अंसारी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

शिक्षकों की उपलब्धियाँ

इन शिक्षकों ने अपने नियमित शैक्षणिक व प्रशासनिक दायित्वों से आगे बढ़कर विद्यालय, विद्यार्थियों के लिए उल्लेखनीय, रचनात्मक, नवाचारी या प्रभावशाली कार्य किया है। प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से शिक्षकों का मनोबल बढेगा एवं अन्य शिक्षक भी इसका अनुकरण कर प्रखंड के शैक्षणिक विकास में अपना योगदान देंगें। मौके पर अशोक कुमार सिंह, संजीव कुमार, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, राम नंदन, अमानुल्लाह अंसारी, एमडीएम बीआरपी मो दाउद आलम, कमल कुमार मौर्य, पूनम आदि मौजूद थे।

FAQs

✦भवानपुर में शिक्षक दिवस पर कौन सा कार्यक्रम आयोजित किया गया?−
भगवानपुर में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मोत्सव पर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: भगवानपुर में सम्मानित किए गए 15 शिक्षक