Begusarai News: शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की मची रही धूम

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बछवाड़ा में सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया गया। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में छात्रों को जानकारी दी।

Begusarai News: शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की मची रही धूम

Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर व साइंस कोचिंग सेंटर समेत सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच क्विज, भाषण, संगीत, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। मौके पर शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व से छात्रों को अवगत कराया। स्थानीय साहित्यकार डॉ शैलेंद्र शर्मा त्यागी, सेवानिवृत्त शिक्षक शशिशेखर राय, पूर्व मुखिया उमेश कुंवर कवि, पंसस सिकंदर कुमार, शंभू नाथ झा, संदीप कुमार, गौतम कुमार, शाहिद, महेश्वर भगत, मिश्री लाल यादव आदि ने विचार रखे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की मची रही धूम