Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTeacher Training Program Enhances Education Quality in Panchayat Schools
छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को दिए गए टिप्स

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को दिए गए टिप्स

संक्षेप:

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के संकुल संसाधन केन्द्रों में शनिवार को संकुल स्तरीय आवर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ग 01 से 05 के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Jan 11, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के संकुल संसाधन केन्द्रों में शनिवार को संकुल स्तरीय आवर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर कॉम्प्लेक्स सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक रणधीर कुमार ने किया। संचालन संकुल संचालक अभिषेक आनंद ने किया। इस प्रशिक्षण में वर्ग 01 से 05 के नामित शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवीन शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी के उपयोग पर चर्चा की गयी। प्रशिक्षण में शिक्षकों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान किया गया। संकुल समन्वयक ने कहा कि शिक्षकों का प्रशिक्षण और विकास शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने शिक्षकों से नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का टिप्स दिया। संकुल संचालक अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को अलग अलग प्राइमरी ,मिडिल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मौके पर अमित कुमार, अमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, कमरे सालेह, आभा कुमारी, रूबी कुमारी, बबिता कुमारी, अब्दुल समद, सतीश कुमार यादव, देवेंद्र कुमार राय, मो. महमूद, सुरभि शांडिल्य, कुमकुम कुमारी, रंजू कुमारी, मो. अकबर हुसैन, अभिषेक कुमार, निशा भारती आदि मौजूद थे।