Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: फोटो नंबर: पांच, शिक्षक दिवस के अवसर पर मटिहानी प्रखंड के मध्य विद्यालय नयागांव सिंहपुर परिसर में केडीएस फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में डीईओ मनोज कुमार, डॉ. एके राय, डॉ. शशिभूषण प्रसाद शर्मा, डॉ....

Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की एसबीएसएस कॉलेज इकाई की ओर से शनिवार को महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं। इसके बाद शिक्षकों को सम्मान स्वरूप कलम भेंट की गई। प्राचार्य डॉ. अवधेश प्रसाद सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय दक्षिण के जिला संयोजक कमल कश्यप, नगर उपाध्यक्ष रूपेश मिश्रा, नगर मंत्री सिद्धार्थ कुमार, सह मंत्री नीतीश कुमार मिश्रा एवं कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गंगा ग्लोबल बीएड का समारोह

भावी शिक्षकों ने गंगा ग्लोबल बीएड कालेज में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस समारोह फोटो नंबर: दस, गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन रमज़ानपुर बेगूसराय में शिक्षक दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन करते शिक्षक। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन रमज़ानपुर बेगूसराय में सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के प्रशिक्षुओं ने हर्षोल्लास के साथ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया। प्राध्यापक परवेज़ यूसुफ़ ने कहा कि शिक्षा के साथ कला-संस्कृति को शामिल करना आज समय की मांग है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुकृति, शौर्या, सोनम प्रिया, काजल, भानु प्रिया, अमन कुमार, प्रेरणा प्रवीण, अनीशा कुमारी, प्रज्ञा, अनन्या, स्वर्ण प्रिया, चाहत, प्रेरणा, सोना, सोनू , विभा, पुष्पांजलि, पल्लवी, अंकिता, स्नेहा, अनीशा, अंजलि, आंचल, कंचन ने गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किया। अनुकृति और काजल ने पीपीटी के माध्यम से पुरानी यादों को प्रस्तुत किया। स्वर्ण प्रिया, सपना, बंदना, नव्या ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लघु नाटक गुरुकुल से गूगल तक रहा। इसमें प्राचीन काल, आधुनिक काल तथा वर्तमान समय में चल रहे ऑनलाइन शिक्षा को दिखाने का प्रयास किया गया। इसमें वंदना, अनन्या, अंकिता, चाहत, रोहितं, मिथुन, राजा, सपना, किशन, करीना, शुभ्रा, नव्या, सोनू , विशाल, गौरव, प्रिंस, शिवम ने भूमिका को अदा किया।

शिक्षक राष्ट्र के निर्माता

बेगूसराय। लोहिया नगर स्थित बाइट कंप्यूटर्स ट्रेनिंग सेंटर में सभी छात्र एवं छात्राओं के द्वारा शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह, माया कौशल्या फाउंडेशन के रोशन कुमार, विद्युत टेक्नीशियन अंकिता कुमारी, जीविका सीसीओ मनीषा कुमारी, उपनिदेशक प्रथम परमार, प्रशिक्षिका खुशी, नमिता, नेहा एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। आज कोई अगर अच्छा इंसान बनता है तो उसमें माता-पिता के साथ शिक्षक की भूमिका होती है। शिक्षक को कमतर आंकने का प्रयास नहीं करना चाहिए क्योंकि निर्माण और प्रलय उनकी गोद में पलते हैं। नेहा, मनीषा, खुशी, विक्की, प्रवीण, अदिति, पूजा एवं अन्य छात्रों के द्वारा शानदार लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई। छात्रों के द्वारा शिक्षक के जीवन पर आधारित नाटक का भी शानदार मंचन किया गया। इसमें यह संदेश दिया गया कि शिक्षक अगर किसी छात्र को डांटते हैं उसकी भलाई के लिए ही। रिया और साक्षी के द्वारा मंच संचालन किया गया।

भारद्वाज गुरुकुल में कार्यक्रम

भारद्वाज गुरुकुल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम फोटो नंबर: नौ, पन्हास स्थित भारद्वाज गुरुकुल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम में शिक्षक को सम्मानित करते निदेशक शिवप्रकाश भारद्वाज। बेगूसराय। पन्हास स्थित भारद्वाज गुरुकुल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के सीनियर विद्यार्थियों ने पूरे दिन विद्यालय का संचालन किया। बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं का संचालन, मंच संचालन सहित विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। शिक्षक की वेशभूषा में स्टूडेंट टीचर्स आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के निदेशक शिव प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक बनने से पहले वह स्वयं एक विद्यार्थी थे। लेकिन बच्चों ने उन्हें शिक्षक बनाया। उन्होंने अभिभावकों, बच्चों, समाज और अपने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छाइयों और कमियों के साथ वे उन्हें प्रिय हैं और उन्हें भविष्य का नायक बनाने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को हैंडमेड कार्ड भेंट किए। बच्चों के संदेश पढ़कर शिक्षक भावुक भी हुए और गर्व महसूस किया। इस अवसर पर सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

विद्यार्थियों का प्रदर्शन

विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार एवं व्यक्तित्व का निर्माण करते शिक्षक फोटो नंबर: 19, बीआरडीएवी विद्यालय में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। बेगूसराय। बीआरडीएवी विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह में गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान के साथ विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह व अन्य ने भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर बच्चों की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार एवं व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है।

रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦शिक्षक दिवस कब मनाया गया था?−
शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान