राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेता सम्मानित
कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच पदक जीतना बड़ी उपलब्धि: रजनीश रंजन... राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्या

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों का बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इसमें 48 पदक विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का उद्देश्य
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। 58 खिलाड़ियों के दल से 48 पदक विजेता का होना। यह इनकी सफलता की कहानी को बताता है । उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य इस खेल को बेगूसराय के हरेक प्रखंड तक पहुंचाना है। कल्याण केंद्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता की तैयारी करें। सम्मान समारोह का संचालन जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने किया।
सम्मानित पदक विजेताओं की सूची
इस अवसर पर तकनीकी कोच मणिकांत, श्याम किशोर सिंह, मो फुरकान, मनोज स्वर्णकार, रिफाइनरी कर्मी अनुज कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ कुमार, अविनाश कुमार समेत काफी गणमान्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती ने किया। इन्हें किया गया सम्मानित स्वर्ण पदक विजेता: रौशन कुमार, रिशव राज, अमित कुमार, आयुष कुमार, उदित कुमार, अभिनव कुमार, ऋषब कुमार, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, श्रीराम कुमार, नयन राज, मो. गुलफाम आलम, सुप्रिया, सृष्टि कुमारी तथा ख़ुशी कुमारी। रजत पदक विजेता: दिव्यांशु राज, स्वाति कुमारी, कुश कुमार, सुभाष, पीयूष कुमार, कुमार,राजवीर, सुबोध कुमार, छवि,लालसा कुमारी, स्नेहा कुमारी, रिमझिम कुमारी, अनन्या पंडित, रवि राज, अवंतिका कुमारी व कशिश कुमारी। कांस्य पदक विजेता: अनिकेत कुमार, आदित्य राज, राज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अर्जित राज, साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी, सुरुचि कुमारी, ऋचा कुमारी, आयुषी कुमारी व कुमकुम कुमारी। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार


