Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSwachh Bharat Mission Importance of Toilets for a Healthy Future
विद्यार्थियों व जीविका दीदियों को दिये गये स्वच्छता के टिप्स

विद्यार्थियों व जीविका दीदियों को दिये गये स्वच्छता के टिप्स

संक्षेप:

नावकोठी में बीडीओ राहुल रंजन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बच्चों एवं जीविका दीदियों के साथ स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से बीमारियों से बचा जा सकता है और घरों में शौचालय होना आवश्यक है। अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता और अन्य आयामों पर ध्यान दिया जाएगा।

Dec 06, 2025 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। हमारा शौचालय हमारा भविष्य है। यह स्वच्छ भारत मिशन स्वस्थ रहने का मुख्य पर्याय है। बीमारी गंदगी से होती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाने की जरूरत है। ये बातें बीडीओ राहुल रंजन ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सह लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शनिवार को बच्चों एवं जीविका दीदियों के अलग-अलग कार्यक्रम में कहीं। जिला सलाहकार आफताब आलम एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी तथा विमर्श कक्ष में जीवन में स्वच्छता अपनाने का टिप्स दे रहे थे। 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलने वाले इस अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता के सात आयामों में व्यक्तिगत स्वच्छता, पेयजल और भोजन की स्वच्छता, शौचालय और मानवमल का निपटान, कूड़ा-कचरा प्रबंधन, और परिवेश की स्वच्छता शामिल है जो स्वस्थ जीवन और बीमारियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर, स्कूल, कार्यस्थल और पूरे समाज में स्वच्छता के महत्व को समझना होगा। नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हाथ धोना, नहाना, दांतों की सफाई, नाखून काटना, साफ़ कपड़े पहनना और बालों की सफ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। स्वच्छता के लिए सबसे आवश्यक घरों में शौचालय का होना है। मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार, एचएम गणेश झा, धर्मवीर कुमार, अरुण कुमार मालाकार, बेबी कुमारी, ऋतु रानी, सुधांशु कुमार, राहुल कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अमित कुमार, अभय कुमार सिंह, रंजू कुमारी समेत अन्य जीविका दीदियां मौजूद थीं।